रायपुर, 3 अगस्त। Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग जारी कर दी है। राज्य शासन ने पांच अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के रूप में प्रशिक्षण के लिए तैनात किया है।
जारी आदेश के अनुसार कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर, मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा, परख सारडा को सुकमा, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर और यशस्वी मौर्य को राजनांदगांव वनमंडल में पदस्थ किया गया है।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी उनकी पदस्थापना इसी वनमंडल में रहेगी।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का मानना है कि फील्ड प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और वन प्रशासन का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे वे भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

