Site icon AB News24.in

US Tariff Bill Passed: ट्रंप की 100% टैरिफ नीति को मंजूरी

नई दिल्ली, 19 सितंबर। US Tariff Bill Passed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े नए कानून ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’  पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कानून के तहत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गया है। भारत और चीन भी इस प्रावधान के दायरे में आ सकते हैं।

हालांकि, भारत पर 100% टैरिफ अपने आप लागू नहीं हुआ है। कानून राष्ट्रपति को निर्धारित शर्तों के आधार पर टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। इसके तहत रूस के कच्चे तेल या गैस के शीर्ष पांच खरीदारों में शामिल देशों पर कार्रवाई की जा सकती है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 16 सितंबर को यह विधेयक 262-159 वोटों से पारित किया था। इससे पहले अमेरिकी सीनेट भी इसे मंजूरी दे चुकी थी।

भारत ने इस संभावित कार्रवाई को लेकर चिंता जताई है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, रूस से तेल खरीदना देश की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा विषय है। भारत ने यह भी संकेत दिया है कि नए अमेरिकी टैरिफ से दोनों देशों के व्यापारिक और रणनीतिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

Exit mobile version