Uttarakhand Bus Accident: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस… 8 लोगों की मौत

Uttarakhand Bus Accident: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस… 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड, 17 नवम्बर। Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। इस हादसे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 26 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास अचानक चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती कार्रवाई में करीब 26 घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Breaking News