Site icon AB News24.in

UttarPradesh: भतीजी दीपिका आनंद पर मायावती ने जताया भरोसा

लखनऊ, 13 सितम्बर। UttarPradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर बड़ा संकेत दिया है। मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद की बेटी दीपिका आनंद को राजनीति में लाने की इच्छा जताई है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह चाहती हैं कि उनके छोटे भाई आनंद की बेटी दीपिका अब राजनीति में एंट्री करें। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में दीपिका बसपा की कमान संभालें।

मायावती ने पार्टी में युवाओं की करीब 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जेन-जी यानी युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करने के संकेत दिए हैं।

मायावती के इस बयान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दीपिका आनंद की राजनीति में एंट्री कब होगी। क्या वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरेंगी या पार्टी में उनकी भूमिका चुनाव के बाद तय होगी?

Exit mobile version