Site icon AB News24.in

Viral News: 45 साल का उम्र का अंतर… 65 साल के दूल्हे ने 20 साल की युवती से किया निकाह

बहराइच, 05 नवम्बर। Viral News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक अनोखा निकाह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। 65 साल के रफीक बाबा ने अपने से 45 साल छोटी 20 वर्षीय युवती के साथ दूसरा निकाह किया है। खास बात यह है कि रफीक बाबा तीन बच्चों के पिता हैं और उनके नाती-पोते भी हैं। उम्र के बड़े अंतर के चलते यह निकाह इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, रफीक बाबा बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ले में मकबरा चौराहे के पास रहते हैं। उनकी पहली पत्नी का करीब 14 महीने पहले निधन हो गया था। पत्नी के जाने के बाद परिवार में बेटे-बेटी और नाती-पोतों के होने के बावजूद उन्हें अकेलेपन का एहसास होने लगा।

बताया जा रहा है कि इसके बाद रफीक बाबा ने दोबारा निकाह करने की इच्छा परिवार के सामने रखी। परिजनों ने भी उनके फैसले पर सहमति जताई। गुरुवार को उन्होंने शेखदहीर मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ निकाह कर लिया। मौलाना ने निकाह की रस्म पूरी कराई।

दुल्हन को घर लाने पर हुई आतिशबाजी

निकाह की रस्म पूरी होने के बाद जब रफीक बाबा अपनी नई दुल्हन को लेकर घर पहुंचे, तो वहां आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान शादी से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

उम्र के फासले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

65 वर्षीय दूल्हे और 20 वर्षीय दुल्हन की शादी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कोई इसे उम्र के बड़े अंतर के कारण अनोखा निकाह बता रहा है, तो कोई इस पर अपनी अलग-अलग राय रख रहा है।

Exit mobile version