Site icon AB News24.in

Weather: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट… कई जिलों में बदलेगा मौसम

रायपुर, 04 नवम्बर। Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, बुधवार सुबह कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बिजली चमकने और हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। चेतावनी में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के अलावा धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिले शामिल हैं।

बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा समेत कुल 16 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Exit mobile version