Site icon AB News24.in

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक… बढ़ने लगी गर्मी और उमस

रायपुर, 30 सितम्बर। Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना कम है। राजधानी रायपुर में भी आज बारिश के आसार नहीं हैं। बारिश थमने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी और उमस का अहसास होने लगा है।

रायपुर में 33°C के आसपास रहेगा तापमान

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

राजनांदगांव रहा प्रदेश में सबसे गर्म

प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर भी महसूस किया जा रहा है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

मानसून की वापसी जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी बनी रह सकती है।

Exit mobile version