Site icon AB News24.in

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम साफ… रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

रायपुर, 23 अक्टूबर। Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां पारा गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में इस अंतर से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है।

Exit mobile version