रायपुर, 14 अक्टूबर। Weather Update: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।
मौसम में बदलाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम का असर अगले दो दिनों तक रह सकता है।
रायपुर में मौसम रहेगा साफ
राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम की गतिविधियों के कारण तापमान और स्थानीय परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


