HAPPY BIRTHDAY
SONU NIGAM
मशहूर सिंगर सोनू निगम आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं....
सोनू निगम ने चार साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहली बार अपने पिता के साथ मंच पर मोहम्मद रफी का गाना "क्या हुआ तेरा वादा" गाया।
उन्होंने शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से शिक्षा ली।
उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में मधुरिमा से हुई थी जो कि बंगाली परिवार से हैं। उनका एक लड़का भी हैं जिसका नाम निवान निगम है
एक बार, सोनू निगम पाकिस्तान में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे, जहां उनकी बस में बम लगा हुआ था, लेकिन सौभाग्य से वह बम नहीं फटा, ।
एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू निगम का मानना
है कि हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण उनकी और उनके परिवार की जान बच गई।
वे पुरूषों में उदित नारायण के बाद ऐसे गायक रहे हैं जिन्होंने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है।
सोनू निगम ने अब तक 32 से अधिक भाषाओं में 6,000 से अधिक गाने गाए हैं और कई पुरस्कार जीते हैं
उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्मफेयर पुरस्कार, दो फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और चार आईफा पुरस्कार मिले हैं।
2022 में, उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था