Site icon AB News24.in

Women Open Jail: रायपुर में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल… सिलाई सेंटर-ब्यूटी पार्लर में मिलेगा रोजगार

रायपुर, 26 सितंबर। Women Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल की शुरुआत रायपुर केंद्रीय जेल में की गई है। डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (OCI) का उद्घाटन किया।

इस ओपन जेल में फिलहाल 25 महिला बंदिनियों को रखा जाएगा। यहां रहने वाली बंदिनियां दिन के समय जेल परिसर से बाहर जाकर विभिन्न कार्य कर सकेंगी और शाम को वापस जेल लौटेंगी।

महिला बंदिनियों को सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पाद बिक्री केंद्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके जरिए उन्हें काम का अनुभव देने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य महिला बंदिनियों के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। यह व्यवस्था उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version