Site icon AB News24.in

Youth Congress Election: चुनाव में फर्जी वोटिंग की शिकायतें पहुंचीं दिल्ली… जांच की मांग तेज

रायपुर, 03 अक्टूबर। Youth Congress Election: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग, OTP और तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विवाद सामने आया है। विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 शिकायतें चुनाव प्राधिकरण तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच पूरी होने तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं करने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय शील ने भी मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव में इस्तेमाल किए गए ‘With IYC’ ऐप की तकनीकी व्यवस्था की जांच की मांग की है। शील का दावा है कि उनके ऐप खाते में मतदान प्रक्रिया के बाद सात अतिरिक्त ‘अनपेड वोट’ दिखाई दिए।

विनय शील के मुताबिक, इन सात वोटों में एक सूरजपुर, चार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और दो कोरबा से जुड़े बताए गए हैं। उनका आरोप है कि ये वोट प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्रमांक-4 के पक्ष में दर्ज हुए, जबकि उन्होंने इन वोटों के लिए स्वयं मतदान नहीं कराया।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मतदान प्रक्रिया और ऐप से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की जानी चाहिए। हालांकि, फर्जी वोटिंग या ऐप में छेड़छाड़ के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अंतिम स्थिति चुनाव प्राधिकरण की जांच और निर्णय के बाद स्पष्ट होगी।

Exit mobile version