चिरमिरी में सफाई मित्रों का सम्मान… मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बढ़ाया उत्साह

चिरमिरी में सफाई मित्रों का सम्मान… मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बढ़ाया उत्साह

चिरमिरी, 30 सितंबर। नगर पालिक निगम चिरमिरी के सभागार में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वच्छता कार्य में जुटे सफाई मित्रों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अटल परिषद में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे, निगम महापौर रामनरेश राय सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

राज्य खबर