तखतपुर, 07 अक्टूबर। पुराना बस स्टैंड इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस द्वारा महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।


