रायगढ़, 09 जुलाई। Raigad Gas Cylinder: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक हैरान करने वाला तस्वीर सामने आया है। पातालगंगा नदी में बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर बहते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि करीब 3 हजार सिलेंडर एचपीसीएल (HPCL) के बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी भरने के बाद बह गए। जिससे लोग देखकर हैरान रह गए |
सिलेंडर उठाना हो सकता है खतरनाक
प्रशासन ने लोगों से नदी में बहकर आए सिलेंडरों को छूने या उठाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इन सिलेंडरों में गैस भरी हो सकती है और इन्हें संभालना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को नदी के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बाढ़ के पानी में बह गए सिलेंडर
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुस गया था। इसके कारण प्लांट में रखे हजारों सिलेंडर पानी के बहाव में बह गए। इनमें खाली और भरे हुए दोनों तरह के सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं।
भारी बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।


