रायपुर में आज लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली… शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर में आज लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली… शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर, 05 नवम्बर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए वे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से रायपुर पहुंचेंगे। यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद नेताजी सुभाष स्टेडियम में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे बगिया स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे बगिया हेलीपेड से हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर के लिए निकलेंगे। दोपहर 12:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किसान मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे।

दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद 2:15 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 4:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 6:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

राज्य खबर