रायपुर, 13 अक्टूबर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज सुबह 9 बजे से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष जांच और संशोधित रिजल्ट जारी करने की मांग की है।
छात्रों ने ईयर बैक सिस्टम को पूरी तरह समाप्त करने, चार विषयों में पुनर्मूल्यांकन अनिवार्य करने और पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफ करने की मांग उठाई है। इसके अलावा, छात्रों ने ग्रेस मार्क्स बढ़ाने और आरटीआई (RTI) के तहत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लागू ‘बुक रेफरेंस’ नियम को समाप्त करने की मांग भी की है।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


