छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल… नई पोस्टिंग के आदेश जारी

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल… नई पोस्टिंग के आदेश जारी

रायपुर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय स्तर पर दो उप सचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार श्रीकांत वर्मा को खनिज साधन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, अनुप्रिया मिश्रा को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में दोनों अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

राज्य खबर