तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बिलासपुर, 02 अक्टूबर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल सिंह ठाकुर, निवासी किरारी, थाना मस्तूरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, साहिल 1 अक्टूबर की सुबह मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल मरवाही जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 11 बजे बांसाझाल के पास बस क्रमांक CG10CE2453 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साहिल के सिर में गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के साले पवन सिंह ठाकुर, निवासी पौंसरा, थाना कोनी, मौके पर पहुंचे और रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम और धारा 105 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Breaking News