MP News: शहडोल में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत से मचा हड़कंप

MP News: शहडोल में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत से मचा हड़कंप

शहडोल, 08 जुलाई। MP News: शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में शंकर साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक रामनिवास साहू और उनकी पत्नी माधुरी साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद भड़का आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

Breaking News