रायपुर, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में आज विशेष आयोजन किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे। इस दौरान लीग की टीमों और खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।
कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित होगा। आयोजन में हॉकी लीग के एंबेसडर के नामों की घोषणा होने की भी संभावना है।
टीमों और खिलाड़ियों की जानकारी होगी साझा
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ हॉकी लीग से जुड़ी प्रमुख जानकारियां सामने रखी जाएंगी। जर्सी लॉन्च के साथ लीग की तैयारियों और टीमों को लेकर भी जानकारी साझा की जाएगी। हॉकी प्रेमियों की नजरें अब इस आयोजन और एंबेसडर के नामों की संभावित घोषणा पर टिकी हैं।


