CGPSC Scam Action: ED का बड़ा एक्शन… CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी गिरफ्तार

CGPSC Scam Action: ED का बड़ा एक्शन… CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी गिरफ्तार

रायपुर, 25 जुलाई। CGPSC Scam Action: छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। ED उन्हें आज विशेष अदालत में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक, ED मामले से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की अवैध आर्थिक गतिविधियां हुई थीं या नहीं।

गौरतलब है कि CGPSC की वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने अपने बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को परीक्षा तथा इंटरव्यू प्रक्रिया में अनुचित लाभ पहुंचाया, जिससे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए।

इस मामले में CBI पहले ही पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार कर चुकी है। अब ED की एंट्री के बाद मामले की जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच के दायरे में कुछ और लोगों को भी शामिल किया जा सकता है।

 

Breaking News