Delhi Fire News: गफ्फार मार्केट में भीषण आग… दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

Delhi Fire News: गफ्फार मार्केट में भीषण आग… दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली, 06 नवम्बर। Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार तड़के दुकानों में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे गफ्फार मार्केट की एक दुकान में आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल से घना धुआं उठने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

वहीं, पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की बात कही है। इसके लिए फायर डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा FSL की टीम भी इमारत की जांच करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ तो मौजूद नहीं था।

Breaking News