Raipur News: रायपुर के APL थर्मल प्लांट में बड़ा हादसा… बॉयलर एरिया में क्रेन गिरी

Raipur News: रायपुर के APL थर्मल प्लांट में बड़ा हादसा… बॉयलर एरिया में क्रेन गिरी

रायपुर, 06 अगस्त। Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक एक क्रेन गिर गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया, जबकि अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 11:42 बजे हुई। क्रेन गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायल कर्मचारी को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।

हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया और आम आवाजाही रोक दी गई। बड़ी संख्या में श्रमिक घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया।

क्रेन गिरने से हुए उपकरणों और अन्य संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है और तकनीकी टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।

प्लांट प्रबंधन ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News