जशपुर, 09 अगस्त। CMJashpur visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां वे अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


