Intern Doctor Protest: सिम्स के इंटर्न डॉक्टर 6 दिन से हड़ताल पर… नुक्कड़ नाटक से जताया विरोध

Intern Doctor Protest: सिम्स के इंटर्न डॉक्टर 6 दिन से हड़ताल पर… नुक्कड़ नाटक से जताया विरोध

बिलासपुर, 10 अगस्त। Intern Doctor Protest: बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लगातार आंदोलन के बावजूद शासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से इंटर्न डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उन्हें मिलने वाली 15,900 रुपये की इंटर्नशिप राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये की जाए। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ है।

नुक्कड़ नाटक के जरिए जताया विरोध

अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए इंटर्न डॉक्टरों ने सोमवार को नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखीं। इसके बाद कलेक्टर के माध्यम से संबंधित मंत्रियों के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उनका कहना है कि अगर जल्द कोई आश्वासन नहीं मिला तो वे बिलासपुर से रायपुर कूच कर राजधानी में प्रदर्शन करेंगे।

राज्य खबर