Mahtari Vandan Yojana Update: अब अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन का लाभ… सरकार करा रही सर्वे

Mahtari Vandan Yojana Update: अब अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन का लाभ… सरकार करा रही सर्वे

रायपुर, 10 अगस्त। Mahtari Vandan Yojana Update: छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना के तहत आर्थिक सहायता देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सर्वे कराया जा रहा है।

जिलों में जुटाई जा रही जानकारी

विभाग की ओर से 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या और उनकी पात्रता से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वे के बाद मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या एक लाख से ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि, इनमें से कितनी महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी, यह सरकार की ओर से तय की जाने वाली शर्तों के बाद ही स्पष्ट होगा।

अभी विवाहित महिलाओं को मिलता है लाभ

महतारी वंदन योजना के तहत वर्तमान में पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना में शामिल करने की तैयारी से इसका दायरा बढ़ सकता है।

हालांकि, अविवाहित महिलाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आर्थिक सहायता से जुड़ी अंतिम शर्तों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। विभागीय सर्वे पूरा होने के बाद सरकार इस संबंध में आगे फैसला ले सकती है।

राज्य खबर