जम्मू, 15 अगस्त। Jammu Tiranga March: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू की प्रसिद्ध मनसबाल लेक में तिरंगा मार्च निकाला गया। इस दौरान लोग नावों पर सवार होकर झील के बीच पहुंचे और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
मार्च के दौरान झील के आसपास भी बड़े-बड़े तिरंगे लगाए गए, जिससे पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में नजर आया। तिरंगा मार्च के शानदार दृश्य अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
नावों के बीच लहराते तिरंगे और झील के खूबसूरत नजारों ने लोगों का ध्यान खींचा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।


