Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का सरकार पर हमला… कई मुद्दों पर घेरा

Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का सरकार पर हमला… कई मुद्दों पर घेरा

रायपुर, 23 अगस्त। Chhattisgarh News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने मिनरल संशोधन अधिनियम 2026 को छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ बताते हुए दावा किया कि इससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हो सकता है।

भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्कूलों की जर्जर इमारतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि Gen Alpha के बच्चे स्कूलों की मरम्मत की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।

प्रधानमंत्री आवास के आंकड़ों पर सवाल

पूर्व CM ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा बताए गए आंकड़ों और लोकसभा में सामने आई जानकारी में बड़ा अंतर है। भूपेश बघेल ने सरकार से सवाल किया कि आखिर इन दोनों में सही आंकड़ा कौन सा है और गलत जानकारी किसकी ओर से दी गई?

वंदे मातरम विवाद पर PM मोदी और शाह को चुनौती

वहीं वंदे मातरम विवाद को लेकर भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर के पूरा वंदे मातरम गाकर सुनाएं।

राज्य खबर