Breaking News: तेज रफ्तार कार ने मंत्री केदार कश्यप की गाड़ी को मारी टक्कर… घायलों का इलाज जारी

Breaking News: तेज रफ्तार कार ने मंत्री केदार कश्यप की गाड़ी को मारी टक्कर… घायलों का इलाज जारी

कोंडागांव। Breaking News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ NH-30 पर घोड़ागांव के पास सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही एक कार ने काफिले की गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार काफिले के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।

हादसे में 4 पुलिसकर्मी और फॉलो वाहन का ड्राइवर घायल हुए हैं। घायलों में तीन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर घायलों को किया जा रहा रेफर

जानकारी के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की तैयारी की जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सामने से आ रही कार ने किस परिस्थिति में काफिले की गाड़ियों को टक्कर मारी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Breaking News