बलौदाबाजार, 04 सितम्बर । Rojgar Mela: जिले के शिक्षित और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 9 सितंबर 2026 को डीके कॉलेज, बलौदाबाजार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थानों में उपलब्ध 557 पदों पर भर्ती के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा। मेले में निजी कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जहां अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को नियोक्ताओं से सीधे बातचीत करने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर तलाशने का मौका मिलेगा। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रताएं निर्धारित हो सकती हैं।
जिला प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे 9 सितंबर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ डीके कॉलेज पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों। प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और युवाओं व नियोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है।


