Morena Road Accident: मुरैना में दर्दनाक हादसा… तेज रफ्तार ट्रक ने 3 महिलाओं को कुचला

Morena Road Accident: मुरैना में दर्दनाक हादसा… तेज रफ्तार ट्रक ने 3 महिलाओं को कुचला

मुरैना, 05 सितम्बर। Morena Road Accident: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क से गुजर रहीं महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रही थीं महिलाएं

पुलिस के मुताबिक, हरफूल का पुरा गांव की करीब 15 महिलाएं मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास घिरोना हनुमान मंदिर के नजदीक दिल्ली की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं को टक्कर मार दी।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फूल सिंह कुशवाहा की पत्नी कमला कुशवाहा (52), बालकिशन कुशवाहा की पत्नी कमला (48) और धर्मवीर कुशवाहा की पत्नी पूनम (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ट्रक और उसके चालक से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Breaking News