रायपुर, 08 सितम्बर। Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एविएशन कंपनी Dunes Aviation ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर किया है।
कंपनी का आरोप है कि नोरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कंपनी के चार्टर्ड विमान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। नोरा ने विमान को ‘मिनीचर’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ बताया था।
कंपनी के मुताबिक, नोरा के पोस्ट के बाद फ्लाइट बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट आई और कैंसिलेशन भी बढ़े। कंपनी ने दावा किया है कि विमान DGCA से प्रमाणित और उड़ान के लिए सुरक्षित था।
Dunes Aviation ने नोरा से 3 करोड़ रुपये हर्जाने, सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और माफी की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को गांधीनगर की अदालत में होगी।


