रायपुर, 09 सितम्बर। Raipur Breaking News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा शीतला पारा इलाके में 50 वर्षीय ऑटो चालक जोहर निषाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।


