Sachin Raghav Assault: अलीगढ़ में करणी सेना नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sachin Raghav Assault: अलीगढ़ में करणी सेना नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

अलीगढ़, 17 सितम्बर। Sachin Raghav Assault: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सवर्ण महापंचायत के बाद विवाद बढ़ गया। सिविल लाइन इलाके में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष और हिंदूवादी नेता सचिन राघव के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि महापंचायत के दौरान जाटव और वाल्मीकि समाज को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में कुछ लोगों ने सचिन राघव को घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में भीड़ उन्हें खींचती और नारेबाजी करती नजर आ रही है। वीडियो में कुछ लोग उन्हें थप्पड़ और बेल्ट से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। सचिन राघव हाथ जोड़कर माफी मांगते भी नजर आते हैं।

इसके बाद कुछ लोग उन्हें अंबेडकर पार्क के अंदर ले जाते दिखाई देते हैं। दावा है कि वहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए।

सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

National