Mathura News: महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत… शरीर पर चोट के निशान

Mathura News: महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत… शरीर पर चोट के निशान

मथुरा, 26 सितंबर। Mathura News: वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के गुरु कृपा कुंज की बताई जा रही है।

चौथी मंजिल से कूदने के बाद साधक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के मथुरा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात सामने आई है।

घटना के बाद साधक के शरीर पर गंभीर चोटों के अलावा निजी अंग पर भी चोट होने की जानकारी सामने आई है। उसके कमरे से एक ग्राइंडर मिलने की बात भी कही जा रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, हत्या समेत अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

National