CG Newborn Baby: खेत में मिली नवजात बच्ची… मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली इलाज की जिम्मेदारी

CG Newborn Baby: खेत में मिली नवजात बच्ची… मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली इलाज की जिम्मेदारी

अंबिकापुर, 1 अक्टूबर। CG Newborn Baby: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खेत के पास मिली नवजात बच्ची के इलाज और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर बच्ची की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक, नवजात बच्ची खेत में असहाय अवस्था में मिली थी। बच्ची को देखकर ग्रामीणों ने उसे वहां से उठाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया गया।

बेहतर इलाज और देखभाल के निर्देश

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि उसके उपचार और देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बच्ची की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

सुरक्षित भविष्य के लिए प्रशासन सक्रिय

नवजात बच्ची के आगे के संरक्षण और उसे सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य खबर