रायपुर, 05 अक्टूबर। CG News: छत्तीसगढ़ में SIR के बाद मतदाता सूची को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में करीब 19.13 लाख मतदाताओं के घर BLO दोबारा पहुंचेंगे। ये वे मतदाता हैं, जो SIR के दौरान अपने पते पर नहीं मिले थे या दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए थे।
BLO अब पुरानी और नई मतदाता सूची का मिलान करेंगे। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि संबंधित मतदाता वास्तव में दिए गए पते पर रह रहा है या नहीं। इस सत्यापन के बाद मतदाता सूची में नामों की स्थिति और साफ हो सकेगी।
SIR के दौरान छत्तीसगढ़ में करीब 24.99 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। इनमें 6 लाख से ज्यादा लोगों को मृत बताया गया था। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता भी थे, जो अनुपस्थित मिले या दूसरे स्थान पर चले गए थे।
अब BLO के दोबारा घर-घर पहुंचकर सत्यापन करने से यह पता चलेगा कि इनमें से किन मतदाताओं के नाम सूची में बरकरार रहेंगे और किन नामों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


