CG Patwari Protest: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

CG Patwari Protest: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

रायपुर, 16 अक्टूबर। CG Patwari Protest: छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। 13 अक्टूबर से शुरू हुआ आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी है। प्रदेश के सभी जिलों में पटवारी अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर विरोध जता रहे हैं। हड़ताल के कारण नामांतरण सहित कई राजस्व संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं।

पटवारियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति की प्रक्रिया में सुधार और डिजिटल फसल सर्वे से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शामिल है। इन मांगों को लेकर संघ लगातार आंदोलन कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।

जानकारी के मुताबिक, भू-अभिलेख संचालक के साथ हुई बैठक में भी सहमति नहीं बन पाई। वहीं, पटवारियों को काम पर लौटने या इस्तीफा देने की बात कहे जाने से संघ में नाराजगी है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।

राज्य खबर