रायपुर, 22 अक्टूबर। Smriti Irani CG Visit: छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर में संगठन की मैराथन बैठकें लेंगी। इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
बैठकों में मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और जिला प्रभारियों के साथ संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पुराने संगठन पदाधिकारियों से भी चर्चा कर उनका फीडबैक लिया जाएगा।
अनुभवी नेताओं को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करना और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करना होगा। पार्टी नेतृत्व अनुभवी नेताओं के सुझावों के आधार पर संगठन को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में विचार करेगा।
2028 विधानसभा चुनाव पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। स्मृति ईरानी की इन बैठकों में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है। इन बैठकों से संगठन की आगामी रणनीति और नेताओं की जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं।


