Chhattisgarh: राम-कृष्ण पर बयान से बवाल… भूपेश ने भी साधा निशाना!

Chhattisgarh: राम-कृष्ण पर बयान से बवाल… भूपेश ने भी साधा निशाना!

रायपुर, 03 नवम्बर। Chhattisgarh: कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर शास्त्री पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि हिंदू-हिंदू करते-करते अब हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाई जा रही है। बघेल ने सवाल उठाया कि हिंदू धर्म के ठेकेदारों की भावनाएं अब आहत क्यों नहीं हो रही हैं?

श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर टिप्पणी पर नाराजगी

दरअसल, मध्यप्रदेश के शिवपुरी में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की मुद्राओं के साथ अयोध्या और वृंदावन की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताई। उन्होंने शास्त्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी

मामले ने तूल पकड़ा तो धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण एक ही हैं और उनमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था। साथ ही कहा कि यदि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं।

गौरतलब है कि भूपेश बघेल इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा चुके हैं। अब इस ताजा विवाद को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

राज्य खबर