Chhattisgarh: ED की गिरफ्त में सौरभ चंद्राकर… अब होगी पूछताछ

Chhattisgarh: ED की गिरफ्त में सौरभ चंद्राकर… अब होगी पूछताछ

रायपुर, 13 नवम्बर। Chhattisgarh: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। नॉन बेलेबल वारंट को लेकर PMLA स्पेशल कोर्ट में हुई लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने ED की अर्जी स्वीकार कर ली। वहीं, अब ED ने सौरभ को कस्टोडियल रिमांड पर लेने के लिए आवेदन पेश किया है, जिस पर सुनवाई होना बाकी है।

शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौरभ चंद्राकर को हथकड़ी लगाकर रायपुर जेल से कोर्ट लाया गया। इससे पहले CBI की 8 दिन की कस्टडी पूरी होने के बाद अदालत ने उसे 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

CBI ने पूछताछ के दौरान महादेव सट्टेबाजी नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी से जुड़े मामलों की जांच की। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टेबाजी से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों की भूमिका रही।

गौरतलब है कि सौरभ चंद्राकर को 8 जुलाई 2026 को ओमान में गिरफ्तार किया गया था। करीब 116 दिनों बाद 1 नवंबर को CBI की टीम उसे मस्कट से भारत लेकर आई थी। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

महादेव ऑनलाइन ऐप मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने जांच के लिए 13 FIR CBI को सौंपी थीं। वहीं, ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

National