Accident News: घर लौट रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत

Accident News: घर लौट रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 06 नवम्बर। Accident News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया।

घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइक सवार पेंड्रा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरपुर गांव के पास सामने से आ रहे हार्वेस्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के दौरान युवती की भी मौत

हादसे के बाद घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान बस्ती बगरा निवासी 17 वर्षीय दुलरिया बाई और घाटबहरा निवासी मुकेश पोर्ते के रूप में हुई है।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद से हार्वेस्टर चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Breaking News