Ajaz Dhebar Threat Call: पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी… मांगी 50 करोड़ की फिरौती

Ajaz Dhebar Threat Call: पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी… मांगी 50 करोड़ की फिरौती

रायपुर, 20 सितम्बर। Ajaz Dhebar Threat Call: राजधानी रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर को विदेशी नंबर से फोन कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया और कथित तौर पर धमकी दी।

धमकी भरा फोन आने के बाद एजाज ढेबर खुद कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेशी नंबर से आया कॉल

पुलिस के मुताबिक, एजाज ढेबर के निजी मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही उसने खुद को कुख्यात आपराधिक गिरोहों से जुड़ा बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब कॉल करने वाले की पहचान और धमकी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

साइबर टीम कर रही तकनीकी जांच

विदेशी नंबर से कॉल आने के बाद पुलिस की साइबर टीम भी जांच में जुट गई है। टीम कॉल की तकनीकी जानकारी खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कॉल कहां से किया गया था और इसके लिए किस तकनीक का इस्तेमाल हुआ।

पुलिस आरोपी की पहचान के साथ-साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्राइम न्यूज