Amit Jogi Video: अमित जोगी का अनोखा अंदाज… कौए की आवाज में रिकॉर्ड किया गाना

Amit Jogi Video: अमित जोगी का अनोखा अंदाज… कौए की आवाज में रिकॉर्ड किया गाना

रायपुर, 1 अक्टूबर। Amit Jogi Video: राजनीति के बीच अमित जोगी अब एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने नए गाने की रिकॉर्डिंग की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इस वीडियो में अमित जोगी कौए की आवाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अनोखा अंदाज अब चर्चा में है।

अमित जोगी ने बताया कि वे एक शॉर्ट फिल्म के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचकर उन्होंने खुद ही एक गीत रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने रिकॉर्डिंग का छोटा-सा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

गांधी जयंती पर रिलीज होगा पूरा गाना

अमित जोगी के मुताबिक, उनके इस नए गीत को गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, उन्हें बस गा दिया जाता है।

नए अंदाज को लेकर चर्चा

राजनीतिक गतिविधियों के बीच अमित जोगी का यह रचनात्मक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब दर्शकों को गांधी जयंती का इंतजार है, जब उनके इस नए गीत का पूरा संस्करण सामने आएगा।

वायरल