भिलाई, 09 सितम्बर। Bhilai Breaking: भिलाई के सेक्टर-2 में गटर के अंदर नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने गटर में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामला सेक्टर-2 की सड़क नंबर 11 और 12 के पीछे का है। बताया जा रहा है कि नवजात के शव को गटर में डालने के बाद उसके ऊपर एक बड़ा पत्थर रख दिया गया था।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही भट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को गटर में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा था। मामले की जांच जारी है।


