भिलाई, 19 सितंबर। Bhilai Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। भिलाई में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक सामने आए कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 58 हो गई है।
नए मरीजों में 3 को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी कर रहा है और संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 11 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 5 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 6 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच एवं चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।


