नई दिल्ली, 10अक्टूबर। Big Breaking News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को फ्लाइट से ही हिरासत में लिए जाने की खबर है। इसके अलावा सौरव दास और रांका को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान ध्रुव राठी और CJP की लीगल हेड रत्ना को भी पुलिस ने डिटेन किया है।
जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। हालांकि, हिरासत में लिए गए सभी लोगों की सूची और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
45 मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट बंद
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के कुछ गेट बंद रखे गए हैं। यह व्यवस्था 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक लागू रहने की जानकारी दी गई है। इसके चलते यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पुलिस ने क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP की ओर से प्रदर्शन के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को मिला था, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित था। पुलिस ने आवेदन तय समयसीमा के बाद मिलने और पिछले प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।
नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


