Bilaspur Railway Station: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का बवाल… खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर जमकर मारपीट

Bilaspur Railway Station: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का बवाल… खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर जमकर मारपीट

बिलासपुर, 16 अक्टूबर। Bilaspur Railway Station: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर वेंडरों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक वेंडर के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वेंडरों को गिरफ्तार किया है।

बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर वेंडरों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान एक वेंडर की पिटाई की गई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। मामले में जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल