Breaking News: महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ी कार्रवाई… दुबई में गिरफ्तार हुआ रवि उप्पल

Breaking News: महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ी कार्रवाई… दुबई में गिरफ्तार हुआ रवि उप्पल

रायपुर, 05 नवम्बर। Breaking News: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। ऐप के सह-संचालक और मामले के प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है। रवि उप्पल पर करोड़ों रुपये के कथित ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसे भारत लाने की तैयारी में जुट गई हैं। भारत लाए जाने के बाद उससे मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर पूछताछ की जा सकती है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियां लंबे समय से कार्रवाई कर रही हैं। रवि उप्पल की गिरफ्तारी को इस मामले की जांच में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Breaking News